ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
हेल्थ

Oil India में निकली 187 सरकारी नौकरियां, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 25 अप्रैल तक

पीएसयू में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनियों में से एक, ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआइएल) ने ग्रेड 3, ग्रेड 5 और ग्रेड 7 के कुल 187 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कंपनी द्वारा 28 मार्च को जारी विज्ञापन (सं. HRAQ/REC-WP-B/2023-66 DATED 28/03/2023) के मुताबिक ग्रेड 3 के 134 पदों, ग्रेड 5 के 43 पदों और ग्रेड 7 के 10 पदों पर भर्ती की जानी है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 25 अप्रैल तक

ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को आवेदन के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, oil-india.com पर विजिट करना होगा। इसके बाद करियर सेक्शन में जाना होगा, जहां पर सम्बन्धित भर्ती के लिए दिए अप्लाई लिंक ऑनलाइन आवेदन पेज पर जा सकते है और साथ ही दिए गए लिंक से भर्ती अधिसूचना पीडीएफ को भी डाउनलोड कर सकते हैं। वैकल्पिक तौर पर इन दोनों के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार सम्बन्धित ग्रेड के पद के लिए अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 200 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। अप्लीकेशन सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों को इसकी सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लेना चाहिए।

जानें योग्यता

ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा की जा रही ग्रेड 3 भर्ती के लिए आवेदन के हेतु उम्मीदवारों को मैथ, फिजिक्स और केमिस्ट्री विषयों के साथ 10+2 होना चाहिए। साथ ही, कई अन्य पदों के लिए रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 25 अप्रैल 2023 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य ग्रेड के पदों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!