छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिवार संग मनाई होली

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई स्थित अपने घर परिवार संग होली मनाई। इस दौरान सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा, एक-दूसरे को रंगने का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। मेरे नन्हे दोस्त और हम सबकी तरफ़ से आपको शुभकामनाएं। सब अपने परिवार के साथ ख़ुशियां बांटें।उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें सीएम बघेल होली की बधाई देकर अपनी पत्नी को रंग लगाया और परिजनों के साथ होली मनाई।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है।



