ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

भोपाल में किराना व्यापारी को कट्टा दिखाकर मांगी रंगदारी, शोर मचाने पर भागे बदमाश

भोपाल ।  राजधानी के हनुमानगंज थाना इलाके में दो युवकों ने किराना व्यापारी को कट्टा, चाकू दिखाते हुए रंगदारी मांगी। व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दुकान की तरफ आने लगे, तो बदमाश बाइक से फरार हो गए। चेहरों पर कपड़ा बंधा रहने के कारण उनका हुलिया भी नहीं पता चल सका है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है। हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक छोला मंदिर क्षेत्र स्थित शिवशक्ति नगर निवासी 42 वर्षीय चरणसिंह पुत्र सूरजसिंह गुर्जर किराना व्यापारी हैं। उनकी हमीदिया सामानांतर रोड पर दुकान है। मंगलवार सुबह सात बजे वह दुकान पर बैठे थे, तभी दो युवक बाइक से उनकी दुकान पर पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे। उनमें से एक युवक ने पैसे देकर सिगरेट खरीदी, तभी उसके साथी ने कट्टा निकालकर चरणसिंह पर तान दिया और रुपयों की मांग करने लगा। साथ ही धमकी दी कि रुपये देने से मना किया तो वह गोली मार देगा। चरणसिंह ने रुपये नहीं होने की बात कही, तो दूसरे युवक ने भी एक बड़ा चाकू निकाल लिया। दोनों दुकान के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी अनहोनी की आशंका भांपते हुए चरणसिंह ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग दुकान की तरफ पहुंचते, इसके पहले ही बदमाश चरणसिंह को धमकाते हुए फरार हो गए। व्यपारी की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ अड़ीबाजी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालकर बदमाशों का सुराग तलाश रही है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!