ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
करियर

कर्नाटक में रहते हैं, ये लोग जहां के लोगों के नाम है गूगल और कॉफी

गूगल पर हर दिन हम न जानें कितनी जानकारियां जुटाते हैं। कोई भी छोटी से छोटी और बड़ी सूचना के लिए आज लगभग सभी सर्च इंजन गूगल पर निर्भर हैं। मगर आपको यह जान कर हैरानी होगी कि दिन भर हमारे सवालों के जवाब देने वाले गूगल कोई शख्स भी हो सकता है। जी हां, सुनने में भले ही अटपटा लगे लेकिन हकीकत तो यही है। देश में ही ऐसी जगह स्थित है, जहां लोगों के नाम गूगल और कॉफी है। आइए जानते हैं कहां है वो जगह और इससे जुड़ी फुल डिटेल।

यह लोग कर्नाटक में रहते हैं। इनकी जनजाति का नाम  हिक्की-पिक्की है, जो कि अपने बच्चों के ये नाम रखती है। हक्की-पिक्की का अर्थ पक्षी शिकारी होता है, जो कि एक घुमंतू जनजाति है। कुछ अलग नाम रखने की चाह में यहां के लोगों ने बच्चों के नाम गूगल, कॉफी, एलिजाबेथ, मैसूर, अमिताभ और शाहरूख तक रखें हैं। ये नाम दूसरे लोगों को भले ही थोड़े अजीब लग सकते हैं लेकिन इन लोगों को ये नाम बेहद पसंद है।

जीविका के लिए शिकार पर हैं निर्भर

हक्की-पिक्की जनजाति के लोग जीविका के लिए शिकार पर निर्भर हैं। ये लोग देश भर में भ्रमण करके शिकार करते हैं। इन लोगों को कई भाषाएं बोलनी भी आती हैं। इनमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम व गुजराती शामिल है। वहीं, इन लोगों की हिंदी पर पकड़ कमजोर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जनजाति से ताल्लुक रखने वाले लोगों को कोई ऑफिशियल रिकॉर्ड नहीं हैं। इनके पास न ही वोटरआईडी कार्ड है और न ही वोटरआईडी कार्ड है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!