ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

इंदौर टेस्ट से पहले टीम का हुआ बड़ा ऐलान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 से 5 मार्च तक इंदौर के होलकर मैदान पर खेला जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भारत 2-0 से आगे है.

इंदौर टेस्ट से पहले टीम का हुआ ऐलान

टीम इंडिया अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में तीसरे टेस्ट मैच को जीत लेती है, तो वह टेस्ट सीरीज का कब्जा जमा लेगी. इंदौर टेस्ट से पहले ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) टीम का ऐलान हो गया है. मयंक अग्रवाल 2021-22 रणजी ट्रॉफी चैंपियंस मध्य प्रदेश के खिलाफ 1 से 5 मार्च तक ईरानी कप में ग्वालियर में होने वाले 16 सदस्यीय रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) टीम का नेतृत्व करेंगे.

इस दिग्गज को अचानक बनाया गया कप्तान

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने 2021-22 रणजी ट्रॉफी चैंपियंस मध्य प्रदेश के खिलाफ 1 से 5 मार्च, 2023 तक कप्तान रूप सिंह स्टेडियम, ग्वालियर में खेले जाने वाले ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) टीम का चयन किया है.’ सरफराज खान अपनी बाईं छोटी उंगली में फ्रैक्चर के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने टूर्नामेंट के लिए उनकी जगह बाबा इंद्रजीत को नामित किया है.

रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) टीम: मयंक अग्रवाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, बाबा इंद्रजीत, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), अतीत सेठ, सौरभ कुमार, हार्विक देसाई, नवदीप सैनी,
मुकेश कुमार, चेतन सकारिया, आकाश दीप, मयंक मारकंडे, पुलकित नारंग, सुदीप कुमार घरामी.

मध्य प्रदेश की टीम: हिमांशु मंत्री (कप्तान), रजत पाटीदार, यश दुबे, हर्ष गवली, शुभम शर्मा, वेंकटेश अय्यर, अक्षत रघुवंशी, अमन सोलंकी, कुमार कार्तिकेय, सारांश जैन, आवेश खान, अंकित कुशवाह, गौरव यादव, अनुभव अग्रवाल और मिहिर हिरवानी.

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!