ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

AAP दफ्तर के आसपास लगी धारा 144,आज कोर्ट के सामने पेश होंगे मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की रविवार रात गिरफ्तारी के बाद दिल्ली का माहौल गरमाया हुआ है। माहौल देखते हुए दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया है। विशेष पुलिस आयुक्त ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। थानाध्यक्षों समेत थाना पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं।

दिल्ली के आईटीओ लोकेशन में स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के आसपास दिल्ली पुलिस के द्वारा धारा 144 लगाई गई है। वहीं, सेंट्रल दिल्ली के आसपास अर्ध सैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशव्यापी स्तर पर प्रदर्शन करेगी। आम आदमी पार्टी ने कहा कि कल मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में गिरफ्तार करने के बाद आज फिर पीएम मोदी ने आप के ऑफिस के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बताया गया है कि ज्यादातर सीबीआई अधिकारी मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ थे। वे सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव इतना अधिक था कि उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं की बात माननी पड़ी। भीष्म पितामह मार्ग पर साईं बाबा मंदिर के पास बैरिकेड लगाकर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। हर गाड़ी को चेक किया जा रहा है और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को सीबीआई मुख्यालय की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी सुबह पांच बजे से यहां तैनात हैं।

डॉक्टरों को सीबीआई मुख्यालय बुलाकर मनीष सिसोदिया की मेडिकल जांच कराई गई है डॉक्टरों को अभी तक किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं दिखाई दी है। मनीष सिसोदिया पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की टीम अभी सीबीआई मुख्यालय में ही है। वहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। दोपहर दो बजे के बाद सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!