ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

कोलकाता नाइटराइडर्स टीम लगातार तीसरी जीत की तलाश में

अलीगढ़ के रिकूं सिंह के पिछले मैच में अंतिम ओवर में लगाए पांच छक्कों से मिली जीत के बाद उत्साह से लबरेज कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार तीसरी जीत के लिए उतरेगी। मोहाली में खेले गए पहले मैच में पंजाब के खिलाफ हार के बाद केकेआर को लगातार दो मैच में नए नायकों ने जीत दिलाई।पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए 29 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली और केकेआर को 81 रन से सत्र की पहली जीत दिलाई और उसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम ओवर में रिंकू की पांच छक्कों सहित 31 रन बनाकर गुजरात को उसके गढ़ अहमदाबाद में तीन विकेट से हरा दिया।

दो बार की पूर्व चैंपियंन को शुरुआत में ही झटका लगा था जब नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर पूरे सत्र के लिए बाहर हो गए थे। पिछली दो जीतों की एक बड़ी खासियत यह भी है कि दोनों जीत आक्रामक बल्लेबाज आंद्रे रसेल और कप्तान नीतीश राणा के महत्वपूर्ण योगदान के बिना हासिल हुई हैं।शार्दुल और रिंकू ने निश्चित रूप से कोलकाता के लिए फिनिशर के दो विकल्प दिए हैं, लेकिन टीम को यह साबित करना है कि पिछली दो जीत कोई तुक्का नहीं थी। जमैका के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए।

पंजाब के खिलाफ पहले मैच में रसेल ने 19 गेंदों पर 35 रन बनाए, लेकिन अगले दो मैचों में क्रमश: शून्य और एक रन ही बना पाए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह बेहतर करने को बेताब होंगे क्योंकि उन्होंने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में अभ्यास में खासा पसीना बहाया।पहले तीन मैचों में केकेआर ने सलामी जोड़ी के रूप में तीन संयोजन आजमाए हैं। शुक्रवार को यह हो सकता है कि अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज की जगह इंग्लैंड के जेसन रॉय को लाया जाए। गुरबाज ने आरसीबी के खिलाफ अच्छा अर्धशतक लगाया था। जेसन रॉय को शाकिब अल हसन की जगह लाया गया है। नारायण जगदीशन विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!