ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता

ओडिशा के मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शुक्रवार को कहा कि उनका स्वास्थ्य बेहतर है और वह लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए पूरे राज्य में प्रचार कर रहे हैं।
मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा है : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं ने टिप्पणी की थी कि पटनायक को उनके स्वास्थ्य और वृद्धावस्था के मद्देनजर आराम दिया जाना चाहिए। इसके बाद उनका यह बयान सामने आया है। पटनायक (77) ने कहा, भाजपा लोगों से कितना झूठ बोल सकती है, इसकी एक सीमा है। जैसा कि आप देख सकते हैं, मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा है और मैं महीनों से पूरे राज्य में प्रचार कर रहा हूं।
भाजपा के कुछ नेताओं ने यह भी आरोप लगाया था कि पटनायक अपने वीडियो संदेशों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष ने भाजपा के नेताओं से अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करने को कहा।
ये टिप्पणियां बहुत दुर्भाग्यपूर्ण : पटनायक के करीबी सहयोगी वीके पांडियन ने कहा कि ये टिप्पणियां बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने दावा किया कि ओडिशा के लोग लोकप्रिय मुख्यमंत्री को अपमानित करना पसंद नहीं करेंगे। इस बीच, पांडियन ने दावा किया कि शनिवार को होने वाले ओडिशा विधानसभा के तीसरे दौर के मतदान के बाद बीजद को आसानी से बहुमत मिल जाएगा।
वीके पांडियन ने किया यह दावा : राज्य में सरकार बनाने संबंधी भाजपा के दावे के बारे में पूछे जाने पर पांडियन ने दावा किया कि भाजपा की नजर 147 विधानसभा सीट में से केवल 30 पर है। उन्होंने कहा, यह उनका आंतरिक लक्ष्य है। वे 2014 से बदलाव की बात कर रहे हैं और ओडिशा में तब से नवीन लहर चल रही है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!