सर्दियों में सफेद या काले तिल कौन सा खाना है सेहत के लिए अधिक फायदेमंद

सर्दियों में काले और सफेद तिल के सेवन को लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं. कुछ लोगों को लगता है कि काला तिल खाना अधिक हेल्दी है तो कोई सोचता है सफेद तिल सेहत के लिए अधिक लाभदायक है. वैसे तो दोनों ही तिल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनके सेवन से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, लेकिन ठंड में आप काले तिल का सेवन अधिक करें, क्योंकि ये ज्यादा फायदेमंद है और इसमें पोषक तत्व भी वाइट तिल के मुकाबले अधिक होते हैं. ठंड में तिल से बनी चीजें भी खूब मिलती हैं. काले और सफेद तिल के लड्डू, चिक्की सेहत के लिए लाभदायक होते हैं. चलिए जानते हैं ठंड के लिए काला तिल कैसे है अधिक हेल्दी.

सकुरा डॉट को के अनुसार, सफेद तिल की तुलना में काले तिल के बीज अपने छिलके बरकरार रखते हैं, उनमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, इसलिए सर्दियों में सफेद तिल अधिक खाने की बजाय काले तिल के लड्डू, चिक्की खाएं तो हड्डियों की सेहत को मजबूती मिल सकती है. काला तिल स्वाद में नटी, क्रंची, क्रिस्पी और रस्टिक होता है, जबकि सफेद तिल सॉफ्ट, मीठा और माइल्ड होता है.

काले तिल में सफेद तिल की तुलना में थोड़े अधिक पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत को अधिक लाभ पहुंचाते हैं. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि काले तिल के छिलके मौजूद रहते हैं, जिससे इसमें कुछ सूक्ष्म पोषक तत्व मौजूद होते हैं.

काले तिल में सफेद तिल की तुलना में ओमेगा-3 फैटी एसिड थोड़ा अधिक होता है, इसलिए ये हार्ट सहित कई अन्य अंगों को हेल्दी रखने में फायदेमंद है. साथ ही इसमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर होते हैं. ये काले बीज कई तरह के क्रॉनिक डिजीज से बचाते हैं. Image: Canva
सर्दियों में इंफेक्शन या अन्य रोगों से बचना चाहते हैं तो आप काले तिल का सेवन अधिक करें. ये इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है, जिससे शरीर बीमारियों के खिलाफ आसानी से लड़ सकता है.
काला तिल खाने से फ्री रेडिकल डैमेज से लिवर का बचाव होता है. मेमोरी लॉस नहीं होती है. दिमाग की कार्य क्षमता बढ़ती है. साथ ही इसमें एंटीकैंसर प्रॉपर्टीज भी होती हैं, जो कई तरह के कैंसर के होने के रिस्क को कम करती हैं.



