ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देशमुख्य समाचार

MP में पारा 3ºC, राजस्थान में 3.7ºC पहुंचा:उत्तराखंड में झरने जमे, केदारनाथ-बद्रीनाथ का तापमान -13°C से नीचे; हरियाणा-बिहार में सर्दी बढ़ी

पहाड़ी राज्यों की बर्फबारी और हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनने से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ी है। मध्य प्रदेश में पारा 3ºC तक पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर 13 दिसंबर से दिखना शुरू होगा इससे और तेजी से तापमान गिरेगा।

राजस्थान में भी पारा गिरने लगा है। राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में मिनिमम टेम्परेचर 10ºC से नीचे रिकॉर्ड किया गया। फतेहपुर सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहां तापमान 3.7ºC रिकॉर्ड किया गया।

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में झरने जमने लगे हैं। चमोली-पिथौरागढ़ में पाइपलाइन में पानी जम गया। केदारनाथ में तापमान -15°C, बद्रीनाथ में -13°C चला गया।

इधर हरियाणा में 4 जिलों में तापमान 7ºC से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। 12 जिले ऐसे रहे जहां मिनिमम टेम्परेचर 10°C से कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 12 दिसंबर से राज्य में सर्दी में तेजी आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!