ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

सरकार बोली- इंडिगो की उड़ानों में कटौती करेंगे:कुछ स्लॉट दूसरी कंपनी को देंगे; 7 दिन में 4500 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुईं

देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो की सोमवार को भी 562 फ्लाइट्स रद्द हुईं। पिछले 7 दिन में कंपनी 4500 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने के बाद नागरिक विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि इंडिगो के विंटर फ्लाइट शेड्यूल में कटौती की जाएगी। कंपनी के कुछ स्लॉट दूसरी एयरलाइन्स को देंगे।

उन्होंने कहा-

QuoteImage

इंडिगो अभी 2200+ फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही है। हम निश्चित रूप से उन्हें कम करेंगे। 1 से 8 दिसंबर (शाम 5 बजे तक) के बीच कैंसिल की गईं 7.30 लाख टिकट के लिए 745 करोड़ रुपए का रिफंड दिया गया है।

QuoteImage

नायडू ने कहा कि देश के एविएशन सेक्टर में जिस तरह की क्षमता और मांग बढ़ रही है, उसे देखते हुए कम से कम 5 बड़ी एयरलाइंस की जरूरत है। नई एयरलाइन शुरू करने का यही सही समय है। यहां बहुत तेज ग्रोथ हो रही है।

वहीं इंडिगो ने सोमवार को DGCA के नोटिस का जवाब दिया है। एयरलाइन ने कहा कि हमें इस घटना पर अफसोस है और अपने कस्टमर्स से माफी मांगते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) फेज-II की चुनौतियों के बारे में DGCA से बात की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!