देश
80 की स्पीड में कार ने 6 को उड़ाया,
पटना में एक बेकाबू कार ने 80 की स्पीड में 6 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। 5 लोग घायल हैं। मृतक की पहचान चांसी राय (60) के रूप में हुई है।
यह घटना दानापुर थाना क्षेत्र के गोला पर झखड़ी महादेव रोड पर हुई। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। सबसे पहले कार ने रॉन्ग साइड में घुसकर 4 लोगों को उड़ाया।
थोड़ी दूर जाकर कार रुकी। गाड़ी के नीचे फंसे शख्स को दोबारा रौंदते हुए आगे बढ़ने लगी। इस दौरान भीड़ ने कार सवार को घेर लिया। उसने सभी को उड़ाते हुए गाड़ी आगे निकाल ली।


