ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

क्या भारत में नहीं दिखेंगे टी-20 वर्ल्ड कप के मैच

भारत-श्रीलंका में होने वाले मेन्स T20 वर्ल्ड कप से 3 महीने पहले ब्रॉडकास्टर जियोस्टार मैच प्रसारण से पीछे हट गया है। ऐसे में अगर जल्द नया ब्रॉडकास्टर नहीं मिला तो भारत में मैच दिखाने में मुश्किल हो सकती है। ये जानकारी ईटी की एक रिपोर्ट में सामने आई है।

जियोस्टार के पीछे हटने की वजह उसे हो रहे नुकसान को बताया है। इस फैसले के बाद ICC ने सोनी, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो से संपर्क किया है, लेकिन अभी तक किसी भी प्लेटफॉर्म ने कीमत ज्यादा होने की वजह से राइट्स में दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

जियोस्टार ने ICC के साथ 2024-27 के इंडिया मीडिया राइट्स के लिए 2023 में डील की थी। ये डील 2024-27 के लिए 3 अरब डॉलर (करीब 25,000 करोड़ रुपए) की थी। अब उसने नुकसान को वजह बताते हुए कहा है कि वो बचे हुए दो साल पूरे नहीं कर पाएगी।

2023 में ICC ने अपने 4 साल (2024 से 2027 तक) के सारे टूर्नामेंट्स के भारत में दिखाने के अधिकार जियोस्टार (तब स्टार इंडिया) को बेचे थे।
2023 में ICC ने अपने 4 साल (2024 से 2027 तक) के सारे टूर्नामेंट्स के भारत में दिखाने के अधिकार जियोस्टार (तब स्टार इंडिया) को बेचे थे।

डील से पीछे क्यों हट रही जियोस्टार…

2023 में ICC ने अपने 4 साल (2024 से 2027 तक) के सारे टूर्नामेंट्स के भारत में दिखाने के अधिकार जियोस्टार (तब स्टार इंडिया) को बेचे थे। करीब 25 हजार करोड़ रुपए में ये डील पक्की हुई थी। यानी जियोस्टार को हर साल औसतन 6,000 करोड़ रुपए ICC को देने थे।

अब हुआ ये कि क्रिकेट दिखाने से जियोस्टार को जितनी कमाई हो रही है, वो बहुत कम है। ड्रीम11 जैसे गेमिंग एप्स पर बैन के बाद विज्ञापन भी पहले जितने नहीं आ रहे।

घाटे को देखते हुए कंपनी ने अपने अकाउंट में पहले से ही “ये पैसा डूब जाएगा” मानकर अलग से रखना शुरू कर दिया है। इसे “प्रोविजन” कहते हैं।

  • पिछले साल (2023-24) कंपनी ने कहा था – “हमें ICC डील से करीब 12,319 करोड़ का घाटा होगा”, तो उतना पैसा अलग रख दिया।
  • इस साल (2024-25) हिसाब लगाया तो घाटा और बढ़ गया, अब कुल अनुमानित नुकसान 25,760 करोड़ रुपए हो गया।

सीधे शब्दों में कहें तो जियोस्टार ने 25,000 करोड़ में माल खरीदा था, लेकिन अब लग रहा है कि वो माल बेचकर भी पूरा पैसा नहीं वसूल पाएगी, बल्कि उल्टा 25,760 करोड़ रुपए तक डूब जाएंगे। इसलिए अब कंपनी डील से बाहर निकलना चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!