ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री रंजना बघेल पर लगाया सामाजिक कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करवाने का आरोप

भोपाल  ।  जनवरी 2022 में मनावर विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजू पंवार पर हुए जानलेवा हमले के लिए कांग्रेस ने पूर्व मंत्री रंजना बघेल को जिम्मेदार बताया है। उनके दबाव में ही पुलिस आरोपितों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं कर रही है।सरकार को इस मामले आरोपितों को कठोर दंड देने के साथ बघेल को भी आरोपित बनाना चाहिए। यह मांग प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा और उपाध्यक्ष संतोष सिंह गौतम ने बुधवार को पत्रकारवार्ता में की। इस दौरान राजू पंवार भी उपस्थित थे। उधर, रंजना बघेल ने आरोपों को निराधार बताया और मानहानि का नोटिस देने की बात कही है।

प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि 13 जनवरी 2022 को अवैध शराब के कारोबार का मुद्दा उठाने वाले राजू पंवार पर प्राणघातक हमला किया गया था। स्वजन घायल अवस्था में उसे मनावर अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां जांच के बाद बड़वानी उपचार के लिए भेज दिया। इसी दौरान उनके व उनके पिता के विरुद्ध स्थानीय व्यक्ति मांगीलाल के माध्यम से अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण कानून के अंतर्गत प्रकरण बनवा दिया। बाद में मांगीलाल ने ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक को शपथ पत्र दिया कि उनसे स्थानीय निवासी सोमा व उसके साथियों ने कागजों पर हस्ताक्षर ले लिए थे। इन्होंने ही हमला किया था और यह सब पूर्व मंत्री रंजना बघेल के इशारे पर किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रमाण के तौर पर बघेल और सोमा की चर्चा की आडियो रिकार्डिंग सुनाई और सरकार से हमले के आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, राजू पंवार को पुलिस संरक्षण देने और रंजना बघेल को भी आरोपितों बनाने की मांगी की।

रंजना बघेल का पक्ष

उधर, पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने आरोपों पर कहा कि वह किसी को आतंकित नहीं कर रही हैं। रेत माफिया और खनन माफियाओं से मेरा संबंध जोड़ना गलत है। शराब माफियाओं से भी संबंध जोड़ना मेरे प्रति अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि जो भी मेरे बारे में मिथ्या आरोप लगा रहे हैं उनको मानहानि का नोटिस दूंगी।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!