ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

अंतर्राष्ट्रीय महिला बाघ तस्कर की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण सफलता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स और नई दिल्ली वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा भारत-चीन सीमा के पास उत्तर-सिक्किम से अंतर्राष्ट्रीय महिला बाघ तस्कर मांगचेन-लाचुंगपा को गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण सफलता बताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस कार्रवाई पर हर्ष व्यक्त किया है। इस सफल कार्यवाही में शामिल एसटीएसएफ के दल को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वन्य अपराध के मामलों में 10 वर्ष से वांछित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तस्कर को सिक्किम से गिरफ्तार करना बड़ी सफलता है। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में बाघों सहित सभी प्रकार के वन्यजीवों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम में बाघ एवं पेंगोलिन के अवैध शिकार और बाघ की हड्डियों और पेंगोलिन के स्केल की नेपाल के रास्ते चीन में अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था। यांगचेन लाचुंगपा की निरंतर तलाश की जा रही थी। प्रकरण की गंभीरता के कारण वन मुख्यालय ने इसे स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) को विवेचना के लिए सौंप दिया। एसटीएसएफ ने एक संगठित एवं अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया, जिसमें 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यांगचेन लाचुंगपा अंतरराष्ट्रीय बाघ तस्करी गिरोह की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसका नेटवर्क भारत, नेपाल, भूटान और चीन तक फैला हुआ है। यांगचेन लाचुंगपा के गिरोह के कई देशों में फैले नेटवर्क को देखते हुए भारत सरकार के अनुरोध पर इंटरपोल द्वारा यांगचेन लाचुंगपा विरुद्ध रेड नोटिस भी जारी किया गया ताकि उसे किसी भी देश में सबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया जा सके।

यांगचेन लाचुंगपा लगातार गिरफ्तारी से बचने एजेंसियों को चकमा दे रही थी, अंततः दिनांक 2 दिसम्बर को मध्यप्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स एवं केंद्र सरकार की वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो नई दिल्ली की संयुक्त टीम ने अत्यंत दुर्लभ परिस्थितियों में 7 डिग्री तापमान क्षेत्र में पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। तस्कर की गिरफ्तारी की इस कार्यवाही में सिक्किम पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। यह वन अपराध प्रकरण एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह देश का पहला मामला है, जिसमें शिकारियों, कूरियर, बिचौलिये और तस्करों सहित 31 व्यक्तियों के पूरे गिरोह को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूर्व में गिरफ्तार सभी आरोपियों को सजा भी हो चुकी है। प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!