देश
अब अस्पताल और एयरपोर्ट को मिले धमकी भरे ईमेल
दिल्ली के दो अलग-अलग अस्पतालों को ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी है, जिसके बाद पुलिस की टीमें बम स्क्वाड और दमकल विभाग के साथ अस्पताल पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान चला रही है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, बुराड़ी सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में बम की धमकी वाला ईमेल भेजा गया है।


