ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

केवाईसी अपडेट करवाने के नाम पर बुजुर्ग से की ठगी

उज्जैन में आठ महीने पहले केवाईसी अपडेट करवाने के नाम पर एक बुजुर्ग के पास मैसेज आया था। इस मैसेज में एक लिंक भेज दी गई थी, जिसके बारे में लिखा था कि इस लिंक के माध्यम से आप अपना केवाईसी तत्काल अपडेट करवा सकते हैं। बुजुर्ग ने मैसेज पर दी गई जानकारी पर भरोसा करते हुए जब लिंक पर क्लिक किया तो उनके खाते से 52 हजार रुपये गायब हो गए थे।बता दें कि घटना घटित होने के बाद बुजुर्ग तुरंत चिमनगंज थाने पहुंचा था, लेकिन यह मामला साइबर सेल का होने की बात कहकर मामला दर्ज नहीं किया गया था। पूरे मामले में पुलिस और साइबर सेल की ओर से की गई जांच के बाद अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि हरिशचंद्र पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 53 साल निवासी नागेश्वरधाम कालोनी कानीपुरा रोड ने 16 अगस्त 2022 को शिकायत की थी कि उसके पास केवाईसी अपडेट करने का एक मैसेज आया था। इसमें एक लिंक थी, जिस पर क्लिक करने पर उसके बैंक खाते से 52 हजार रुपये गायब हो गए।पुलिस ने जांच के लिए मामला आईटी सेल को भेजा था। जहां से पुलिस को जानकारी मिली है कि हरिशचंद्र के खाते से गायब रुपये सूरज कुमार पुत्र राजेशदास भूरी बी-ब्लॉक बुधनी के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए हैं। मामले में पुलिस ने आठ महीने बाद सूरज के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा-420 के तहत केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!