ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

चुनाव आयोग जल्द दे दखल

तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए भारत चुनाव आयोग से संपर्क किया और हस्तक्षेप की मांग की। टीएमसी नेता अपनी चिंताओं को उठाने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों से मिलेंगे। तृणमूल कांग्रेस नेता शशि पांजा ने कहा कि हम लोग बहुत विचलित और चिंतित हैं क्योंकि चुनाव आयोग के हाथ में पूरी शक्ति है और हम चाहते हैं कि वे अपनी शक्ति का इस्तेमाल करें क्योंकि पश्चिम बंगाल में जिसकी शक्ति अधिक चल रही है वो है केंद्र सरकार।  तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार आदेश देती है और सीबीआई, ईडी, आईटी और एनआई जैसी संस्थाएं इस समय हमारे कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को बुला रही हैं जब निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है और हमारे कार्यकर्ता व्यस्त हैं। हम भी चाहते हैं कि निष्पक्ष चुनाव हो लेकिन हमेशा टीएमसी को टारगेट किया जा रहा है। सभी राजनीतिक दलों का अधिकार है कि वे निर्वाचन के लिए प्रचार करें। जिस तरह से एमसीसी की घोषणा से ठीक पहले हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया, उससे हम परेशान हैं… अब एमसीसी की घोषणा हो चुकी है, ईसीआई का नियंत्रण है। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री सलाखों के पीछे हैं। यही रवैया प्रदर्शित हो रहा है। पांजा ने कहा, हम ईसीआई से अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने का अनुरोध कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!