ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में डीएफओ अनुपम शर्मा का ट्रांसफर रद कराने के लिए वन कर्मचारियों ने निकाली रैली

बुरहानपुर ।   आमतौर पर किसी अधिकारी के स्थानांतरण से विभाग के कर्मचारियों और नागरिकों को कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन बुरहानपुर में इसके विपरीत गुरुवार को डीएफओ अनुपम शर्मा का स्थानांतरण रुकवाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री और वन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान वन कर्मियों ने कहा है कि 15 दिन में यदि स्थानांतरण नहीं होता तो काम बंद हड़ताल शुरू करेंगे। वन कर्मियों का कहना है कि अल्प समय में ही डीएफओ ने ना सिर्फ अतिक्रमणकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है बल्कि जंगल की अवैध कटाई पर भी रोक लगाई है।

ऐसे कर्तव्यनिष्ठ अफसर को बिना किसी कारण हटा देना अनुचित है। कलेक्ट्रेट परिसर में निकाली गई रैली के दौरान वन कर्मियों ने नारा लगाया कि अफसर हो तो कैसा हो अनुपम शर्मा जैसा हो। ज्ञात हो की मध्य प्रदेश में यह दूसरा मामला है जब किसी अधिकारी का स्थानांतरण रुकवाने लोग सड़कों पर उतरे। इससे पहले वर्ष 2017 में कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक आइपीएस गौरव तिवारी का स्थानांतरण रुकवाने सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए थे। तिवारी ने करोड़ों के हवाला कांड की जांच शुरू की थी।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!