ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

हेली ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी मात

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया के तहत हुए डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया (डी.सी.) के प्राइमरी चुनाव में निक्की हेली ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हरा कर 2024 प्रचार मुहिम के दौरान अपनी पहली जीत हासिल की।

हेली को रविवार को मिली जीत ने ट्रंप के विजयी रथ को अस्थायी रूप से रोक दिया है लेकिन इस सप्ताह होने वाले ‘सुपर ट्यूजडे’ (महामंगलवार) में पूर्व राष्ट्रपति को बड़ी संख्या में डेलिगेट (मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी सदस्य) का समर्थन मिलने की संभावना है। ‘सुपर ट्यूजडे’ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राइमरी चुनाव प्रक्रिया का वह दिन होता है, जब सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं।

अपने गृह राज्य साउथ कैरोलाइना में पिछले सप्ताह मिली हार के बावजूद हेली ने कहा था कि वह अपनी दावेदारी नहीं छोड़ेंगी। डी.सी. रिपब्लिकन पार्टी के अधिकारियों ने रविवार को हेली को विजेता घोषित किया। इससे पहले, ट्रंप ने शनिवार को इडाहो और मिसौरी में कॉकस में जीत हासिल की थी और मिशिगन में रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में सभी का समर्थन प्राप्त किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!