ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

अयोध्या, काशी और मथुरा, उत्तर प्रदेश में ये तीनों स्थल हिंदु समाज के आस्था के सबसे बड़े केंद्र के रूप में विख्यात

अयोध्या, काशी और मथुरा, उत्तर प्रदेश में ये तीनों स्थल हिंदु समाज के आस्था के सबसे बड़े केंद्र के रूप में विख्यात हैं। हालांकि अब ये आस्था के केंद्र उत्तर प्रदेश में रोजगार के बड़े केंद्र में शुमार होने जा रहे हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0) के माध्यम से इन तीनों स्थानों पर 48 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स को धरातल पर उतारने की शुरुआत हो चुकी है। इस निवेश के जरिए व्यापक स्तर पर यहां रोजगार के द्वार खुल रहे हैं। इन तीनों स्थलों पर जो टॉप-5 प्रोजेक्ट्स शुरू हो रहे हैं, अकेले उनके माध्यम से यहां पर करीब 14 हजार लोगों को रोजगार मिलने जा रहा है। इन स्थलों पर खासतौर पर टूरिस्ट्स फैसिलिटी सेंटर, वेलनेस सेंटर और होटल्स की शुरुआत हो रही है, जिसमें व्यापक स्तर पर लोगों की आवश्यकता होगी।

रोजगार का माध्यम बनेगी प्रभु राम की नगरी अयोध्या 

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में करीब 13 हजार करोड़ के कुल 372 प्रोजेक्ट्स की शुरुआत होने जा रही है। इसमें अभिनंदन लोढ़ा हाउस रीयल एस्टेट एवं कॉमर्शियल प्रोजेक्ट के माध्यम से 3 हजार करोड़ रुपए का निवेश कर रहा है, जो 100 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करेगा। इसी तरह, पीकेएच वेंचर्स लि. 600 करोड़ के निवेश से प्रदेश सरकार की पॉलिसी के तहत टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर की स्थापना कर रहा है, जिसमें 500 कमरों का एक होटल बन रहा है। इसके माध्यम से 300 नौकरियों का सृजन होगा। वहीं, पक्का लिमिटेड अयोध्या में 550 करोड़ रुपए की लागत से पेपर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना कर रहा है। इसके जरिए अयोध्या में 600 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है। द इनोवेटर्स डिजिटल एड्स प्रा. लि. 510 करोड़ की लागत से अयोध्या में लग्जरी स्टार कैटेगरी होटल निर्मित कर रहा है। इस प्रोजेक्ट से 100 रोजगार उपलब्ध होंगे। वहीं, क्रेसकेंडो इंटीरियर्स 500 करोड़ रुपए से प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण करने जा रहे हैं। यह 100 से अधिक लोगों के लिए रोजगार का सृजन करेगा। इस तरह इन टॉप-5 प्रोजेक्ट्स से ही 1200 रोजगार उपलब्ध हो रहे हैं।

 

काशी में बढ़ेंगे रोजगार के साधन

भगवान शिव की नगरी काशी यानी वाराणसी की बात करें तो करीब 19250 करोड़ की निवेश राशि से 277 प्रोजेक्ट्स शुरू हो रहे हैं। इसमें टॉप-5 प्रोजेक्ट्स से 1500 से ज्यादा लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (भेल) 500 करोड़ रुपए की धनराशि से कंपनी के मौजूदा और उभरते व्यावसायिक क्षेत्र (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट/सिस्टम) के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) और फैब्रिकेशन/मैन्युफैक्चरिंग/टेस्टिंग फैसिलिटीज की स्थापना कर रहा है। इसके माध्यम से 225 रोजगार सृजित होंगे। वहीं, रोमा बिल्डर्स और प्रमोटर्स प्रा. लि. 5 स्टार रिजॉर्ट, मेडिटेशन के साथ वेलनेस सेंटर, फलों के फॉर्म्स, क्लब हाउस और हाउसिंग सोसाइटी का मिक्स डेवलपमेंट आधारित प्रोजेक्ट शुरू कर रहा है। 500 करोड़ के निवेश से शुरू हो रहे इस प्रोजेक्ट से 300 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। इसी तरह, गजाधर टेक्नोसिस एलएलपी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर 350 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है जो क्षेत्र में 300 लोगों को रोजगार प्रदान करने में सक्षम होगा। अंश निर्माण प्रा. लि. 275 करोड़ रुपए से रेजिडेंशियल ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट और कॉमर्शियल मॉल की स्थापना कर रहा है जिसके माध्यम से 200 लोगों को नौकरियां प्रदान की जा सकेंगी। वहीं, जेएस रेजिडेंसी प्रा. लि. 250 करोड़ से होटल स्थापित करने जा रहा है, जो 500 लोगों को सेवायोजन का अवसर प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!