ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देश

टिपरा मोथा पार्टी के मुखिया 28 फरवरी से आमरण अनशन करने का एलान

त्रिपुरा की जनजातीय आबादी को अधिकार  देने की मांग को लेकर टिपरा मोथा पार्टी के मुखिया 28 फरवरी से आमरण अनशन करने का एलान कर चुके हैं। अब पार्टी चीफ प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने एलान किया है कि उनकी पार्टी का आंदोलन राजनीतिक नहीं होगा और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे किसी पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर नहीं बल्कि टिपरासा होने के नाते आंदोलन को समर्थन दें।

‘यह टिपरासा की लड़ाई’
टिपरा मोथा पार्टी के मुखिया प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि ‘मैं आमरण अनशन के दौरान किसी पार्टी के झंडे नहीं देखना चाहता, यहां तक कि आमरण अनशन वाली जगह टिपरा मोथा के झंडे भी नहीं लगेंगे। वहां सिर्फ टिपरासा लोगों की भावनाएं होंगी। मेरे सभी समर्थकों को ये संदेश है कि वे हड़ताल में बतौर टिपरासा शामिल हों न कि किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर। यह टिपरासा की लड़ाई है न कि किसी राजनीतिक पार्टी की।’

28 फरवरी से हताई कटार में शुरू होगा अनशन
टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा पार्टी नेताओं और विधायकों के साथ टिपरा समुदाय के लोगों की समस्या के स्थायी संवैधानिक समाधान की मांग को लेकर 28 फरवरी से त्रिपुरा में आमरण अनशन शुरू करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घोषणा देबबर्मा द्वारा मूल निवासियों की समस्या का समाधान करने में हो रही कथित देरी से नाखुश होकर आमरण अनशन शुरू करने की धमकी देने के एक दिन बाद आई है। यह अनशन पश्चिम त्रिपुरा जिले के हताई कटार में शुरू होगा। टिपरा मोथा पार्टी राज्य के आदिवासियों के लिए ग्रेटर टिपरालैंड राज्य और त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद को सीधे वित्त पोषण देने जैसे मांग कर रही है। साल 2022 में ग्रेटर टिपरालैंड की मांग पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार ने वार्ताकार की नियुक्ति भी की थी। टिपरा मोथा का आरोप है कि समाधान में देरी हो रही है, जिससे नाराज होकर ही पार्टी ने भूख हड़ताल शुरू करने का एलान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!