ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य समाचार

मौसम में बदलाव के साथ बढ़ा वायरल इंफेक्शन, एडिनो व आरएसवी वायरस पसार रहा है पांव

ज्यादातर मरीज एडिनो व आरएसवी वायरस के संक्रमण से पीड़ित हैं। मौसम में बदलाव के कारण मरीज बुखार, खांसी, गला खराब जैसी शिकायत लेकर आ रहा है।

मौसम में आए अचानक बदलाव से दिल्ली के अस्पतालों में वायरल इंफेक्शन के 30 प्रतिशत मरीज बढ़े हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह वायरल सामान्य नहीं है। इसके तेजी से प्रसार के पीछे एडिनो व आरएसवी वायरस है।

इसके कारण मरीजों में गले में दर्द, खराश, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, जुकाम और बुखार की शिकायत देखने को मिल रही है। इससे ग्रसित मरीजों को ठीक होने में 30 दिनों तक का समय लग रहा है। इस वायरल संक्रमण से सामान्य लोग ही नहीं, बल्कि डॉक्टर भी पीड़ित हो रहे हैं।
डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फेमा) के संस्थापक सदस्य डॉ. मनीष जांगड़ा ने कहा कि उनके सर्कल में करीब 30 फीसदी डॉक्टर इसकी चपेट में हैं। वह खुद पिछले 20 दिनों से बीमार हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
वहीं डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. पुलिन कुमार गुप्ता ने कहा कि इस समय ओपीडी में मरीजों की संख्या 20 फीसदी तक बढ़ गई है। ज्यादातर मरीज एडिनो व आरएसवी वायरस के संक्रमण से पीड़ित हैं। मौसम में बदलाव के कारण मरीज बुखार, खांसी, गला खराब जैसी शिकायत लेकर आ रहा है।
डॉ. एसके छाबड़ा ने कहा कि अस्पताल में आने वाले ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, सर्दी और खांसी, और ब्रोंकाइटिस जैसी गंभीर फेफड़ों की एलर्जी से पीड़ित होकर आ रहे हैं। लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि 60 साल के ज्यादा उम्र के मरीजों में जांच के बाद स्वाइन फ्लू के केस भी दिख रहे हैं।
– लक्षण दिखने पर खुद को करेंगे आइसोलेट
– बार-बार अपने हाथ धोएं
– भीड़-भाड़ में पहने मास्क
– बुजुर्ग और बच्चे पर रखें नजर

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!