ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
धर्म

मंद‍िर के ल‍िए ज‍िस जमीन पर लकीर खींच दोगे, वो मंदिर के लिए दे दूंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अबू धाबी में भारतीय समुदाय से कहा कि भारत को उन पर गर्व है और यह दोनों देशों के बीच दोस्ती की सराहना करने का समय है. यहां जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में ‘मोदी, मोदी’ के नारों के बीच ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में हजारों दर्शकों का ‘नमस्कार’ के साथ अभिवादन करने के बाद, मोदी ने कहा कि वह सामुदायिक कार्यक्रम में स्नेह से अभिभूत हैं.

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति नाहयान से जुड़ा एक क‍िस्‍सा भी सुनाया. उन्‍होंने कहा क‍ि 2015 में जब उनके सामने एक मंदिर का प्रस्ताव रखा तब उन्होंने 1 मिनट भी गवाए उन्होंने कहा मंजूर है और कहा जिस जमीन पर लकीर खींच देंगे वो आपको दे दूंगा. भारत यूएई की दोस्ती जितनी मजबूत जमीन पर है उसी तरह स्पेस में भी है.

उन्होंने कहा क‍ि इतनी बड़ी संख्या में यहां आकर आपने इतिहास रचा है. आप संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न हिस्सों और भारत के विभिन्न राज्यों से आए होंगे, लेकिन सभी के दिल जुड़े हुए हैं. दोनों देशों के राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा क‍ि यह भारत और यूएई के बीच दोस्ती की सराहना करने का समय है. इस ऐतिहासिक स्टेडियम में, हर दिल की धड़कन एक ही भावना को प्रतिबिंबित करती है- भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!