नौकरी और कारोबार में आ रही हैं दिक्कतें? सफला एकादशी के दिन हल्दी से करें ये उपाय

सनातन धर्म एकादशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. हर एकादशी भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित होती है. साल के 12 महीने में प्रत्येक महीने एकादशी का व्रत रखा जाता है तो वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है. सफला एकादशी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है. सफला एकादशी अपने नाम के अनुसार सभी कार्य में सफलता दिलाने वाली और मनोकामना पूर्ण करने वाली मानी जाती है. एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है और इस दिन कुछ खास उपाय करने से माता लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती है. साथ ही घर में लक्ष्मी का वास होता है. पंडित कल्कि राम बताते हैं कि पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 7 जनवरी की रात 12: 41 बजे से हो रही है. अगले दिन 8 जनवरी को 12: 46 बजे पर इस तिथि का समापन होगा. उदया तिथि के अनुसार सफला एकादशी का व्रत 7 जनवरी के दिन रखा जाएगा. ये इस साल की पहली एकादशी है.
सफला एकादशी के दिन करें ये उपाय?
⦁ अगर आप नौकरी अथवा कारोबार से परेशान है तो आपको सफलता एकादशी के दिन भगवान विष्णु के सामने 9 मुखी दीपक अर्पित करना चाहिए. साथ ही विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से तरक्की की राह आसान होती है.
⦁ इसके अलावा सफला एकादशी के दिन केले के पेड़ में, हल्दी मिलाकर जल अर्पित करना चाहिए. मान्यता है की सफला एकादशी के दिन ऐसा करने से जीवन में आ रही तमाम तरह की बाधाएं समाप्त होती है और हर काम में सफलता मिलता है.
⦁ सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते की माला अर्पित करना चाहिए. लेकिन इस बात का ध्यान रखें की एकादशी तिथि के दिन तुलसी के पत्ते को नहीं तोड़ना चाहिए. इसलिए एकादशी से एक दिन पहले ही तुलसी के पत्ते तोड़कर रख लेने चाहिए. ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है.
⦁ इसके अलावा सफला एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु को भोग लगाना चाहिए. जिसमें खीर का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से हर मनोकामना पूरी होती है.


