ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
धर्म

शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा से बढ़ेगी धन-सं​पत्ति

29 दिसंबर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, पुष्य नक्षत्र, वैधृति योग, वणिज करण, शुक्रवार दिन और पश्चिम दिशाशूल है. इस दिन भद्रा लग रही है, जो रात से अगली सुबह तक है. शुक्रवार का दिन धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है. यदि आप धन और संपत्ति की कामना रखते हैं तो शुक्रवार का व्रत रखकर माता लक्ष्मी की पूजा करें. माता लक्ष्मी को लाल गुलाब और कमल के फूल चढ़ाएं. इसके अलावा कुमकुम, कमलगट्टा, पीली कौड़ियां, अक्षत्, धूप, दीप आदि अर्पित करें. फिर लक्ष्मी चालीसा और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. आप चाहें तो श्रीसूक्त का भी पाठ कर सकते हैं. शुक्रवार व्रत कथा सुनें. इससे आपका व्रत पूर्ण होगा.

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खीर का भोग लगाएं. दूध से बनी सफेद मिठाई और बताशे का भी भोग लगा सकते हैं. पूजा में आप जो भी कौड़ी चढ़ाएं. बाद में उसे लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रख दें. इस उपाय को करने से धन में वृद्धि का योग बनेगा. माता लक्ष्मी की पूजा में शंख का उपयोग करें. पूजा का समापन माता लक्ष्मी की आरती से करें. आरती के लिए घी का दीपक या कपूर का उपयोग कर सकते हैं.

शुक्रवार के दिन आप कुंडली के शुक्र दोष को दूर करने के उपाय कर सकते हैं. शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम, सुखी दांपत्य जीवन का कारक माना जाता है. शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें. इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनें, इत्र लगाएं. चावल, सफेद वस्त्र, इत्र, सौंदर्य सामग्री आदि का दान करने से भी शुक्र दोष दूर होता है. वैदिक पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, भद्रा समय, दिशाशूल आदि.

29 दिसंबर 2023 का पंचांग
आज की तिथि- पौष कृष्ण तृतीया
आज नक्षत्र – पुष्य
आज का करण – वणिज

आज का अशुभ समय
राहु काल – 10:47:13 एएम से 12:06:005 पीएम तक
गुलिक काल – 08:09:29 एएम से 09:28:21 एएम तक
दिशाशूल – पश्चिम
भद्रा – रात 08:47 बजे से कल सुबह 07:13 बजे तक
भद्रा का वास – मृत्यु लोक
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का योग- वैधृति, मध्य रात्रि 02:16:57 एएम तक
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि – कर्क
ऋतु – हेमंत

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:50:37 एएम
सूर्यास्त – 05:21:32 पीएम
चंद्र उदय -07:28:02 पीएम
चन्द्रास्त – 08:46:48 एएम
शुभ मुहूर्त – 11:45:00 एएम से 12:27:00 पीएम तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!