ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देश

रिश्तेदारों को भ्रष्टाचार से दूर रखने के लिए सख्त नियम बनाएं-राष्ट्रपति शी चिनफिंग

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत ईमानदारी बनाए रखने, रिश्तेदारों को भ्रष्टाचार से दूर रखने के लिए सख्त नियम निर्धारित करने और ‘‘विदेशी उदाहरणों’’ का आंख बंद करके अनुसरण करने से बचने की चेतावनी दी है। चिनफिंग (70) ने 22 दिसंबर को हुई पार्टी की अहम बैठक में कहा,‘‘सीपीसी (चीनी कम्युनिस्ट पार्टी) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्यों को मार्क्सवादी राजनेताओं के मानकों के अनुसार खुद पर कठोर नियंत्रण लागू करना चाहिए, जिससे पूरी पार्टी के लिए व्यक्तिगत अखंडता और आत्म-अनुशासन बनाए रखने में एक उदाहरण स्थापित किया जा सके।’’इस बैठक का ब्यौरा रविवार को आधिकारिक मीडिया ने जारी किया। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘जब भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रयासों की बात आती है तो उन्हें (नेताओं) अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और अपने निजी कर्मचारियों के लिए सख्त नियम बनाने चाहिए।’’ पार्टी के संस्थापक माओत्से तुंग के बाद शी लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहने वाले एकमात्र चीनी नेता हैं। वर्ष 2012 में पार्टी का नेतृत्व संभालने के बाद से चिनफिंग भ्रष्टाचार विरोधी अभियान जारी रखे हुए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, तब से कई शीर्ष सैन्य जनरलों सहित दस लाख से अधिक अधिकारियों को दंडित किया गया है। चिनफिंग की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई आत्म-आलोचना बैठक में, प्रत्येक पोलित ब्यूरो सदस्य ने बारी-बारी से अपने काम के बारे में चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!