ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरु होती है

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ गए हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जबर्दस्त जीत हासिल की है वहीं तेलंगाना में भी उसके प्रदर्शन में सुधार हुआ है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और विपक्षी दलों पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जैसे-तैसे जीतने के लिए हवा-हवाई बातें करना और लोभ-लालच की घोषणाएं करना मतदाता पसंद नहीं करता। उन्होंने कहा कि भारत का वोटर ये जानता है कि जब भारत आगे बढ़ता है, तो राज्य आगे बढ़ता है, हर परिवार का जीवन बेहतर होता है। इसलिए वो बीजेपी को चुन रहा है, लगातार चुन रहा है।

मोदी ने कहा कि ये चुनाव नतीजे, कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के लिए भी बहुत बड़ा सबक हैं। उन्होंने कहा कि सबक ये है कि सिर्फ कुछ परिवारवादियों के मंच पर एक साथ आ जाने से देश का भरोसा नहीं जीता जा सकता। देश की जनता का दिल जीतने के लिए राष्ट्रसेवा का जो जज्बा होना चाहिए, वो घमंडिया गठबंधन में नहीं है। उन्होंने कहा कि आज के ये नतीजे ऐसी पार्टियों के लिए सबक हैं कि केंद्र सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं और उनके लिए भेजे जा रहे फंड के बीच में मत आओ। वरना जनता आपको हटा देगी।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के हित में, मेरी कांग्रेस और उसके साथियों को एक और सलाह है। कृपया करके ऐसी राजनीति ना करें जो देश विरोधी हो, जो देश को बांटने का, देश को कमजोर करने का काम करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश को बांटने वाली ताकतें अब एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी… हमें उनसे मुकाबला भी करना है, उनके फेक नैरेटिव को जवाब भी देना है।” उन्होंने कहा कि मैं आज हर भाजपा कार्यकर्ता से आग्रह करूंगा कि आज से आपको मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के आगे चलना है… जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!