ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देशमध्यप्रदेश

राहुल गांधी के ‘मेड इन चाइना’ वाले बयान पर मोदी का करारा प्रहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मौजूदा चुनावी मौसम में कांग्रेस पर अपना सबसे जोरदार हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर वार किया। प्रधानमंत्री ने राहुल के ‘मेड इन चाइना फोन’ वाले बयान पर कहा, कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है। अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो! उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है। जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की नीतियों के सबसे प्रमुख आलोचकों में से एक गांधी ने सोमवार को एक चुनावी रैली में कहा कि उनकी पार्टी भारत को विनिर्माण केंद्र बनाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंदौर में रोड शो किया। इस दौरान रानी उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मोदी ने कहा कि मैं पूरे मध्य प्रदेश में देख रहा हूं और साफ नजर आ रहा है कि जनता जनार्दन की गारंटी है, कमल खिलने वाला है। कांग्रेस इस चुनाव में कहीं टक्कर में ही नहीं नजर नहीं आ रही है। इसलिए कांग्रेस मध्य प्रदेश में बहुत बड़ी शर्मनाक हार की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को मध्य प्रदेश के लोग विकास को चुनेंगे, भाजपा को चुनेंगे। कांग्रेस के पंजे को मिलेगी करारी हार, एमपी चुनेगा भाजपा बार-बार। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक के रूप में ही देखा है। जबकि डबल इंजन सरकार ने, हर प्रकार से आदिवासी समाज का जीवन बदलने के लिए निरंतर काम किया है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब तक कांग्रेस सत्ता में थी, तब तक आदिवासी क्षेत्रों से, पिछड़े क्षेत्रों से केवल भुखमरी की खबरें आती थीं, कुपोषित बच्चों की तस्वीरें आती थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता गरीबों की झोपड़ी में जाकर फोटो खिचवाते थे, उनकी गरीबी व बेहाली दिखाते थे और एक बार उनकी तस्वीर चमक गई तो गरीबों को भूल जाते थे। ये ड्रामा नाना ने भी किया, दादी ने भी किया और पिता ने भी किया। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को कांग्रेस के राज में सही पोषण नसीब नहीं था, वो बच्चे कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें सजाने के काम आते थे। इस तरह की मानसिकता रखने वाली कांग्रेस, क्या कभी गरीब का, आदिवासी का भला कर सकती थी? इसी सोच के साथ हमारे आदिवासी भाई-बहन दशकों तक ​हाशिये पर थे। गरीब आदिवासियों के साथ हो रहा ये अन्याय, अगर जारी रहता तो भारत कभी आगे नहीं बढ़ सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!