ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देश

राजस्थान में हर पांच साल में मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर करने के चलन को तोड़ देगी-सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बुधवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी राजस्थान में हर पांच साल में मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर करने के चलन को तोड़ देगी और 25 नवंबर के विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाएगी।

पायलट ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विकास के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है और चुनाव के दौरान धर्म पर बात कर रही है।

पायलट ने बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र टोंक में कहा राजस्थान में 30 साल की परंपरा…भाजपा के पांच साल, कांग्रेस के पांच साल…वह परंपरा टूटने वाली है। लोगों ने देखा है केंद्र में भाजपा का शासन है और वे बदलाव चाहते हैं।’’

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने की हर कोशिश कर रही है लेकिन हमारा मुद्दा विकास का है। पार्टी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है, इसलिए मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम राजस्थान में सरकार बनाएंगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के नतीजे हर किसी को चौंका देंगे और कांग्रेस वहां भी सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर इन चार-पांच राज्यों में हमारी सरकार बनती है तो कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ मजबूत होगा। यह गठबंधन 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा।

बाद में उन्होंने टोंक में मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर भाजपा के पास राजस्थान के लोगों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में कोई योजना है तो वह स्वागत करेंगे। पायलट ने कहा कि “उनके पास कोई विकल्प नहीं है और कोई रोडमैप नहीं है। वे चुनाव के समय धर्म की बात करते हैं।चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को किसी भी धर्म का पालन करने की आजादी है लेकिन राजनीतिक भाषणों में धर्म का बार-बार इस्तेमाल कुछ घबराहट दिखाता है क्योंकि उनके पास विकास के नाम पर कहने के लिए कुछ नहीं है।

पायलट ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार किसान विरोधी कानून, सैनिकों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना लेकर आई। उन्होंने कहा, “खिलाड़ी भूख हड़ताल पर रहे, महंगाई आसमान छू रही है। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी भाजपा शासन में है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है और लोग देश स्तर पर बदलाव चाहते हैं।”

पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा चुनावी घोषणा पत्र जल्द ही जारी होने वाला है। पार्टी ने पिछले चुनाव के घोषणा पत्र में किये गये वादे पूरे किये हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रमित और डरी हुई है इसलिए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। पायलट ने यह भी कहा कि भाजपा में टिकट बंटवारे से जनता के बीच गलत संदेश गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!