ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

टैगोर स्कूल के 89 बैच के 12 पूर्व छात्र,छात्राओं ने रियूनियन का आयोजन किया

BHEL, टाऊनशिप के प्रतिष्ठित टैगोर स्कूल के 89 बैच के 12 पूर्व छात्र,छात्राओं ने विगत दिनों रियूनियन का आयोजन किया जिसमें भोपाल के अलावा मुम्बई, कल्याण, खरगौन से भी पूर्व छात्रों ने शिरकत की।बहुत ही हर्षोल्लास के वातावरण में सब एक दूसरे से मिलकर खुश हुए और 37 साल पुरानी यादें ताजा की और अपनी अपनी शरारतें साझा की।रियूनियन की शुरुआत में पूर्व छात्र, छात्राओं ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया तत्पश्चात अपनी विद्यार्थी जीवन की पहली शिक्षिका class KG 1 की टीचर श्रीमती शकुंतला रैकवार जी घर जाकर उनका शॉल ओढ़ाकर, पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया एवं उनको अयोध्या के रामलला की तस्वीर भेंट की जिसे देखकर मैडम जी अत्यंत भावुक हो गई।तत्पश्चात सभी लोग बस द्वारा उज्जैन जाकर वहाँ के राजा महाकाल के दर्शन लाभ प्राप्त करने के साथ उज्जैन के राजा महाकाल के दरबार में प्रदेश में खुशहाली, शान्ति ,भाईचारा एवं अच्छी बारिश की प्रार्थना करी।इस दौरान सभी पूर्व छात्र छात्राओं महेश मरावी,शिल्पा, हरीश चोइथानी, सीमा,वैभव, मनी, विजय वैद्य, रीटा, प्रगणेश पटेल,फिरोज अहमद आदि ने आपस में अंताक्षरी एवं खूब हंसी मजाक के साथ ही लज़ीज़ व्यंजनों का स्वाद भी लिया एवं ऐसा आयोजन हर वर्ष करने पर अपनी सहमति जताई एवं नम आँखों से एक दूसरे से विदाई ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!