ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
पर्यटनमुख्य समाचार

भारत देश के कुछ ऐसे हिल स्टेशनों के बारे में, जिन्हें देखने मात्र से ही आप विदेश जाने का सपना छोड़ देंगे

भारत की असली खूबसूरती का नाम लेते ही हर किसी के होठों पर हिल स्टेशनों का नाम सबसे पहले आ जाता है। हिल स्टेशन की प्राकृतिक सुंदरता, खूबसूरत मैदान और दिल को छूने वाले दृश्य आपका मन मोह लेंगे। भारत में कई सारे खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। यहां पर लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने और मनोरंजन के लिए आते हैं। आइए जानते हैं भारत देश के कुछ ऐसे हिल स्टेशनों के बारे में, जिन्हें देखने मात्र से ही आप विदेश जाने का सपना छोड़ देंगे। क्योंकि इन हिल स्टेशनों की खूबसूरती वाकई आपके मन को मोह लेगी।

मुन्नार

मुन्नार शहर केरल में स्थित है। वैसे तो यह जगह चाय बागानों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां आने वाले लोग इस स्थान की प्रकृति को देखकर मोहित हो जाते हैं। यहां की प्रकृति में बहुत ही शांति सी रहती है। इसलिए लोग इस जगह को अधिकतर पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसे ही किसी शांत हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए सबसे अच्छी होगी।

कैसे जाएं मुन्नार

यदि आप फ्लाइट के जरिए मुन्नार जाना चाहते हैं तो आप कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा तक के लिए टिकट ले सकते हैं। मुन्नार से कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की दूरी 110 किमी है। इस हवाई अड्डे के अलावा मुन्नार जाने के लिए एक और हवाई अड्डा है, जिसे मदुरै अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नाम से जाना जाता है। यह हवाई अड्डा मुन्नार से 164 किमी की दूरी पर स्थित है।

वहीं अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो आप अलुवा रेलवे स्टेशन तक के लिए टिकट ले सकतें हैं। इसके अलावा आपको एर्नाकुलम जंक्शन और मदुरै जंक्शन के लिए भी टिकट मिल जाएगी।

यहां से मुन्नार तक जाने के लिए आप टैक्सी से आसानी से जा सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए कम से कम दो लोगों का 20 से 25 हजार तक का खर्चा लगता है।

ऊटी

ऊटी भी प्रकृति के सबसे सुंदर नजारे के लिए प्रसिद्ध है। अगर आपको प्रकृति का सबसे सुंदर नजारा देखना पसंद हैं, तो आप ऊटी के इस वातावरण में जरूर जाएं। यहां के घास के बड़े-बड़े मैदान, हरे कालीन वाले चाय के बागान, धुंध भरी पहाड़ियां, ताज़ी हवाएं आदि प्राकृतिक चीजें आपका मन मोह लेंगी। ऊटी में आप उन सभी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके मन पसंद हैं। इसलिए यहां जाकर आपको इन सभी चीजों का आनंद लेना चाहिए।

खर्चा

ऊटी में एक रात रूकने का किराया 1000 से 1500 रुपये है। इसके अलावा अगर आप 2 लोगों से यहां पर आते हो, तो 3 दिन के ट्रैवल प्लान में 15000 से 20 हजार रुपये तक का खर्चा आएगा।

कैसे पहुंचे ऊटी

यदि आप फ्लाइट के जरिए जाना चाहते हैं, तो आपको कोयम्बटूर एयरपोर्ट जाना चाहिए। इस एयरपोर्ट से ऊटी की दूरी 85 किमी है। इस जगह से आप 3 घंटे में आसानी से ऊटी पहुंच जाएंगे।

इसके अलावा अगर आप ट्रेन से जाना पसंद करते हैं तो आपको मेट्टूपलयम ऊटी तक के लिए टिकट लेना होगा। ऊटी से इसकी दूरी 40 किलोमीटर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!