ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमला

 ये हमला चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहे एक काफिले पर किया गया

बलूचिस्तान में आतंकी हमला होने की खबर सामने आ रही है। ये हमला चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहे एक काफिले पर किया गया है। इस हमले में 4 चीनी नागरिकों समेत कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा हमले में दो सुरक्षा कर्मचारियों के घायल होने की भी खबर है। बता दें, ये हमला रविवार को ग्वादर पुलिस स्टेशन के पास फकीर ब्रिज पर हुआ है। इसकी जिम्मेदारी बलूच लिब्रेशन आर्मी ने ली है। स्थानीय मीडिया से मिली रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में हमला करने वाले दो आतंकियों को मार गिराया है।सरकारी अधिकारियों ने ग्वादर में चीनी इंजीनियरों पर हमले की पुष्टि की है। रविवार को सात बुलेटप्रूफ गाड़ियों का काफिला चीनी निर्माण कंपनी के लिए काम कर रहे 23 चीनी कर्मियों को लेकर जा रहा था। ग्वादर पुलिस स्टेशन के पास मौजूद फकीर ब्रिज पहुंचते ही उनकी गाड़ियों पर आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों ने पहले आईईडी विस्फोट किया और फिर गाड़ियों पर गोलियां बरसाई। हमले में दो सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। वहीं दो आतंकियों के मरने की जानकारी मिली है। अन्य आतंकियों के भाग जाने की खबरें सामने आयी हैं। ग्वादर हाई अलर्ट पर कर दिया गया और गाड़ियों के बाहर जाने और अंदर आने के रास्तों को बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!