ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

प्रत्‍येक छात्र कम से कम एक हुनर जरूर सीखें: डॉ. अग्रवाल

- पीएसएससीआईवीई के 30वां स्थापना दिवस पर आईईएचई निदेशक ने किया छात्रों का मार्गदर्शन

भोपाल 05 जुलाई, 2023
देश में व्यावसायिक शिक्षा के क्षे़त्र में अग्रणी रूप से कार्यरत पीएसएस केन्द्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई) ने 05 जुलाई, 2023 को अपना 30वां स्‍थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता के साथ सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्‍कूली छात्र-छात्राओं के साथ संस्था के अधिकारी-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया। संस्थान के निनाद सभागार में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईई

एचई) भोपाल के निदेशक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल, क्षेत्रीय संस्थान शिक्षा (आरआईई) भोपाल के प्राचार्य डॉ. जयदीप मंडल, पीएसएससीआईवीई के संयुक्‍त निदेशक डॉ. दीपक पालीवाल तथा कार्यक्रम संमन्‍वयक प्रो. सौरभ प्रकाश ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्‍थान में पूर्व में आयोजित राष्‍ट्रीय परामर्श बैठक की रिपोर्ट का विमोचन किया। कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आईईएचई भोपाल के निदेशक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है और जल्‍द ही हम जनसंख्‍या की दृष्टि से पूरी दुनिया में नंबर वन होने वाले हैं, इसे अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि आज के समय में छात्रों के हाथों में कम से कम एक हुनर होना ही चाहिए। छात्रों को प्रतियोगिता के इस दौर में सिर्फ पारंपरिक शिक्षा ही नहीं व्‍यावसायिक शिक्षा पर भी ध्‍यान देना होगा। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि आज के समय में सभी को कॉर्पोरेट कल्‍चर चाहिए, हमें एसी वाला कैबिन चाहिए। आज कोई ऐसा नहीं मिलेगा जो पुष्‍कर में जाकर चाकू-छुरी बनाने का हुनर सीखना चाहता हो अथवा कोई छात्र ऐसा नहीं होगा जो चंदेरी जाकर साड़ी बनाने का हुनर सीखना चाहता हो। उन्‍होंने कहा कि हमारे देश में पैटर्न बिखरा पड़ा है, लेकिन हम हुनर सीखने के बजाय सफेदपोश नौकरी की ओर दौड़ लगा रहे

हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान के प्रभारी प्राचार्य जयदीप मंडल ने व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में लगातार काम करने के लिए पीएसएससीआईवीई को बधाई दी।
स्थापना दिवस चिंतन और आत्मनिरीक्षण का अवसर: प्रो. पालीवाल
स्थापना दिवस समारोह पर अपने अध्‍यक्षीय उद्बोधन में संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. दीपक पालीवाल ने पीएसएससीआईवीई अपना 30वें स्थापना दिवस को चिंतन और आत्मनिरीक्षण दोनों का अवसर बताया। उन्‍होंने संस्‍थान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में बताते हुए कहा कि संस्‍थान की शुरुआत किस तरह अरेरा कॉलोनी और फिर एमपी नगर में किराये के भवन में हुई थी और संस्‍थान का नाम पंडित सुंदरलाल शर्मा के नाम पर रखा गया, क्‍योंकि आज की व्‍यावसायिक शिक्षा गांधी जी की नई तालीम से प्रेरित है और पंडित शर्मा को छत्तीसगढ़ी गांधी भी कहा जाता है। उन्‍होंने बताया कि गांधी जी ने बुनियादी शिक्षा को नई तालीम में कहा था वे बच्चों को नई तालीम के द्वारा गांव का आदर्श बाशिंदा बनाना चाहते थे, उनकी मान्यता थी कि बुनियादी तालीम से मन और शरीर का विकास होता है। वे शिक्षा को सर्वांगीण विकास और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास मानते थे। इस दौरान संयुक्‍त निदेशक डॉ. पालीवाल ने पिछले तीन दशकों में अच्छा काम करने के लिए सभी को बधाई भी दी।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान प्रो. आर.के. पाठक, प्रो. सौरभ प्रकाश, प्रो. पिंकी खन्ना, प्रो. अभिजित नायक, प्रो. पी. वीरैया, प्रो. दीपक शुद्धलवार, डॉ. रविचंद्रन व संस्‍थान के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सागर पब्लिक स्‍कूल, प्रायोगिक बहुउद्देशीय विद्यालय, मीठी गोविंदराम पब्लिक स्‍कूल, बाल भवन स्‍कूल तथा कैंपियन स्‍कूल के छात्र मौजूद रहे। प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्‍कार सागर पब्लिक स्‍कूल साकेत नगर, द्वितीय स्‍थान कैंपियन स्‍कूल एवं तृतीय स्‍थान बाल भवन स्‍कूल भोपाल को मिला।
Regards & Thanks
Vijendra Borban
Assistant Editor
PSS Central institute of Vocational Education
NCERT, Shyamla Hills Bhopal
Cell number. 9584294147

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!