ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
हेल्थ

अब WhatsApp से दूसरे डिवाइस पर डायरेक्ट कर पाएंगे चैट ट्रांसफर

WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप नया चैट ट्रांसफर फीचर शुरू करने वाला है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपना चैट एक अकाउंट से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर कर पाएंगे।नया फीचर चैट और अटैचमेंट को दो फोन के बीच ट्रांसफर करता है। ये फीचर फिलहाल में एंड्रॉइड फोन तक ही सीमित है। कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है कि इसे बहुत जल्द iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। आइए इस खास फीचर के बारे में डिटेल से जानते हैं।

बिना बैकअप कर पाएंगे डिवाइस से डाटा ट्रांसफर

वॉट्सऐप फीचर ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए वॉट्सऐप के नए बीटा वर्जन पर एक चैट ट्रांसफर फीचर शुरू कर रही है। नया फीचर क्लाउड पर बैकअप किए बिना सीधे चैट को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर करने में सक्षम बनाती है।

पहले यूजर्स को किसी और डिवाइस पर ट्रांसफर करने से पहले डेटा का गूगल ड्राइव पर बैकअप करना पड़ता था। यूजर्स पुराने चैट को अब री-स्टोर करने के लिए वॉट्सऐप सेट ऑप्शन को चुन सकते हैं।यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जिनके पास बड़े चैट बैकअप हैं और वे उन्हें बैकअप नहीं देना चाहते हैं। नया फीचर चैट को पुराने स्मार्टफोन से नए स्मार्टफोन में ले जाने की प्रक्रिया को फास्ट बना सकता है।

इस नए अपडेट के साथ एक एक्स्ट्रा विकल्प है जो चैट सेक्शन के तहत देखा जा सकता है। इसे एक्सेस करने के लिए यूजर्स को WhatsApp Settings > Chats > Chat Transfer में जाना होगा। ऐप तब एक क्यूआर कोड डिस्प्ले करेगा, जिसे यूजर्स को उस डिवाइस का इस्तेमाल करके स्कैन करने की जरूरत होगी जिसमें वे चैट को ट्रांसफर करना चाहते हैं।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!