ब्रेकिंग
10 न. मार्केट परीसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ,,विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा पश्चिम बंगाल में हिंदू के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में राष्ट्रपति... फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की टिप्पणी पर विवादः ब्राह्मण समाज ने सार्वजनिक शौचालयों में लगाई अनुराग... निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने अध्यक्ष निधि से कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों हेतु चित्रगुप्त नग... यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में भ... अन्त्योदय और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर से ही प्रेरित व... विशेष बच्चों के लिए समर्पित तक्षशिला इंस्टीट्यूट का पहला साल 10 नंबर नेहरू मार्केट में सिंधी समाज के नव वर्ष चैती चांद को हर्ष उल्लास से मनाया गया पूर्व बी.डी.ए अध्यक्ष, पूर्व विधायक के निज निवास पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए मध्य प्रदेश में ब्राह्मणों पर हमलों का मुद्दा गरमाया
देश

‘इंडिया’ गठबंधन को एकजुट रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में वापस जाने की संभावना के बीच शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी को उम्मीद है कि जो लोग देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने की इरादा रखते हैं, वे निश्चित रूप से जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को एकजुट रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि जद (यू) नेतृत्व के मन में क्या है। जद(यू) के ‘इंडिया’ गठबंधन से बाहर जाने की संभावना पर एक सवाल के जवाब में खरगे ने कहा, ‘‘क्या वे बाहर जा रहे हैं? मुझे अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। मैंने उनके नेतृत्व को एक पत्र लिखा है और उनसे बात करने की कोशिश की है।

मैं स्पष्ट रूप से नहीं जानता कि उनके मन में क्या है।’’ इस बात के पुख्ता संकेत हैं कि जद (यू) प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन’ से अलग होने और फिर से भाजपा नीत राजग में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। के सी त्यागी समेत कुछ जद (यू) नेताओं ने दावा किया है कि ‘इंडिया’ गठबंधन टूटने की कगार पर है। कांग्रेस अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं कल देहरादून जा रहा हूं और वहां से दिल्ली जाऊंगा।

एक बार वहां जाकर मैं इसके बारे में पूरी जानकारी जुटाऊंगा और आपसे बात करूंगा, अन्यथा भ्रम पैदा हो सकता है ..चलिए देखते हैं, क्या होता हैं।’’ बिहार में नई सरकार बनाने के लिए जद (यू) के भाजपा के साथ हाथ मिलाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने कहा, ‘‘हमारे पास इसकी जानकारी नहीं है। क्या वे राज्यपाल के पास गए हैं या जा रहे हैं, उन्होंने हमें नहीं बताया है। यदि ‘इंडिया’ गठबंधन के पास इस बारे में जानकारी होती, तो मैं प्रामाणिक रूप से कह सकता था, अन्यथा इससे अटकलों को और बल मिलेगा। देखते हैं क्या होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!