ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

आज से 15 दिन नहीं उड़ेंगे स्पाइस जेट के विमान

 जबलपुर ।    स्पाइस जेट एयरलाइंस की विमान सेवाएं दो मार्च से 17 मार्च तक के लिए बंद कर दी गई हैं। नागरिकों को अब 15 दिन तक शहर के डुमना विमानतल से इस निजी विमानन कंपनी की दिल्ली, मुंबई, पुणे और हैदराबाद के लिए नियमित उड़ान या अन्य सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि जबलपुर से इंडिगो और एयर अलाइंस की विमान सेवाएं सुचारू रहेंगी। निजी विमानन कंपनी ने देर रात तक जबलपुर से एक पखवारे के लिए सभी शहरों की सीधी उड़ानें बंद करने का कारण स्पष्ट नहीं किया है। माना जा रहा है कि विमानन कंपनी ने विमानों की कमी के चलते यह निर्णय लिया है। इधर, स्पाइस जेट एयरलाइंस की निर्धारित उड़ानों से सफर करने पूर्व से टिकट लेने वाले नागरिकों को 15 दिन के लिए सभी उड़ानें बंद होने की खबर लगी, तो वह भड़क गए। आक्रोशित यात्रियों ने निजी विमानन कंपनी के ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क किया, तो कुछ को दिलासा दी गई कि दो-चार दिनों में कंपनी की सेवाएं बहाल भी हो सकतीं हैं। बावजूद इसके विमानन कंपनी ने अपने यात्रियों को अचानक उड़ानें स्थगित करने का कारण नहीं बताया। यह भी साफ नहीं किया कि 18 मार्च से कंपनी की विमान सेवाएं शुरू की जा सकती हैं या नहीं?

बडे विमान की सेवाएं दीं

स्पाइस जेट प्रबंधन ने बीती दो फरवरी से सभी रूटों पर संचालित होने वाले मझोले विमानों (बोमबार्डियर) को हटाकर बोइंग विमान की सेवाएं देना शुरू किया था। यह बड़े विमान रोजाना दो से तीन रूटों पर उड़ान भरते रहे, लेकिन एक माह पूरा होते ही कंपनी ने बोइंग विमान की उड़ानें बंद कर दी। इधर त्योहार के समय विमानयात्राएं करने नागरिक पहले से टिकट ले चुके हैं। अब उन्हें अपना निर्धारित कार्यक्रम बदलना या नया विकल्प चुनना होगा। डुमना विमानतल से प्रतिदिन नौ उड़ानें संचालित होती हैं।

इन्होने कहा 

स्पाइस जेट एयरलाइंस ने अपनी विमान सेवाओं को दो से 17 मार्च तक के लिए रद कर दिया है। यह सेवाएं क्यों बंद की गई, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। संभवत: विमानों की कमी की वजह से कंपनी प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।

कुसुम दास, डायरेक्टर, डुमना एयरपोर्ट

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!