ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

अवैध संबंधों के चलते हत्या, साक्ष्‍य मिटाने जंगल में गाड़ दिया शव

सागर ।     बंडा थाने में 27 फरवरी को लापता हुए बंडा के वार्ड क्रमांक एक निवासी 50 वर्षीय बारेलाल पिता मुल्ले अहिरवार का शव पुलिस ने खजरा भेड़ा गांव के जंगल से बरामद किया। शव बरामदगी के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की, जिसमें अवैध संबंधों के चलते हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोपित युवक व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 27 फरवरी को हरीबाई ने बंडा थाने पहुंचकर अपने भाई बारेलाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हीरा बाई का कहना था कि बारेलाल यूपी के ललितपुर का मूल निवासी है, जो कई साल से बंडा के वार्ड क्रमांक एक में रह रहा है। वह पांच साल से भगवानदास लारिया के खेत पर काम करता है। खेत पर ही रहता है। 25 फरवरी की सुबह उनके खेत पर से बगैर बताए कहीं चला गया है। तलाश किया, लेकिन नहीं मिला है।
पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू की। इसमें पता चला कि बारेलाल का खेजरा भेड़ा गांव निवासी सुनीता अहिरवार के घर आना-जाना था। वह रिश्ते में देवर-भाभी लगते हैं। पुलिस ने और छानबीन की तो पता चला कि सुनीता और बारेलाल के बीच अवैध संबंध थे। इसी संदेह में पुलिस ने सुनीता और उसके बेटे नीरज अहिरवार को गिरफ्त में लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो वह गुमराह करने लगे। सख्ती से पूछताछ की तो मां-बेटे ने बारेलाल की हत्या कर शव जंगल में दफ्न करने की बात स्वीकार कर ली। बंडा थाना निरीक्षक नवल आर्य ने बताया कि पुलिस आरोपितों के साथ जंगल पहुंची और आरोपितों की निशानदेही पर खोदाई कराई। खोदाई के दौरान मौके से नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त बारेलाल के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपित नीरज ने बताया कि 25 फरवरी को मां सुनीता अहिरवार के साथ बारेलाल अहिरवार को संदेहास्पद स्थिति में देखा था, तभी उसकी हत्या करने की सोच ली थी। साजिश के तय बारेलाल पर पहले पत्थर से हमला किया। वह घायल हो गया तो लात-घूंसों से पीटा। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस से बचने और शव को छिपाने के लिए शव जंगल लेकर पहुंचा। जहां वन विभाग के प्लांटेशन में गड्‌ढा खोदकर नग्न अवस्था में शव को दफना दिया। मृतक के कपड़े और जूते नष्ट कर दिए। मामले में पुलिस ने आरोपित नीरज अहिरवार और सुनीता अहिरवार के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। बंडा थाना निरीक्षक ने बताया कि मां से अवैध संबंधों के चलते बेटे ने मां के साथ मिलकर बारेलाल की हत्या की थी। शव जंगल में गाड़ दिया था। मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!