ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यालय में बैठक संपन्न

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने किया मार्गदर्शन

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 370 सीटें जिताने के लिए प्रधानमंत्री जी के हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का आव्हान, धारा 370 की समाप्ति के लिए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान को नमन है। हमें इस 370 के आंकड़े से जुड़े भावनात्मक संदेश को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाना है और हर कार्यकर्ता को इससे जोड़ना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना तैयार करें और परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ उसे जमीन पर उतारने में जुट जाएं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने गुरुवार को आयोजित प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
प्रदेश का वातावरण सकारात्मक, मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए काम करेंः डॉ. मोहन यादव
बैठक में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस चुनाव से हमारे विजय अभियान की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व एवं डबल इंजन सरकार के कार्यों से प्रदेश का वातावरण हमारे पक्ष में है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता उपलब्ध समय का उपयोग मत प्रतिशत बढ़ाने में करें। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि आगामी समय में प्रधानमंत्री जी ’विकसित मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। प्रदेश के 163 विधानसभा क्षेत्रों में हमारे विधायक हैं, और जहां विधायक नहीं हैं, वहां क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें। 25 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी मध्यप्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। इसके अलावा मन की बात कार्यक्रम भी है। डॉ. यादव ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि यह कार्यक्रम नमो एप और संगठन एप पर अधिक से अधिक अपलोड हो। इसके साथ ही हमें यह भी ध्यान रखना है कि पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए दीवार लेखन जैसे जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उनमें सभी की सक्रियता से सहभागिता हो। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में विकास के नए आयाम गढ़े गए हैं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारत विकास के हर क्षेत्र में और लंबी छलांग लगाएगा। इस बार प्रदेश की जनता सभी 29 की 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा को भरपूर आशीर्वाद देगी। सभी सीटें हम जीतकर इतिहास दर्ज करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!