ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आर्थिक सशक्तिकरण का बेहतर माध्यम बनेगी

भोपाल : आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सामाजिक क्रांति के साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बेहतर माध्यम बनेगी। पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री  कावरे मंगलवार को पन्ना कलेक्ट्रेट में योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में अधिकारी लक्षित वर्ग के परिवारों की महिलाओं को आवेदन करने के लिये प्रेरित करें। उन्होंने वार्ड वार पात्र महिलाओं के चिन्हित किये जाने पर जोर दिया। प्रभारी मंत्री  कावरे ने जिला पंचायत के सीईओ को प्रतिदिन मैदानी अमले के साथ समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समग्र के ई-केवाईसी कार्य के लिये अनाधिकृत पैसा माँगने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये। बताया गया कि जिले में एक लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं को योजना में लाभान्वित करने का लक्ष्य बनाया गया है। दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में वाहनों से महिलाओं को शिविर स्थल तक लाने की व्यवस्था की जा रही है। जिले में अब तक लगभग 70 हजार आवेदन ऑनलाइन प्राप्त किये गये हैं।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!