ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश

लाडली बहना योजना के बहाने नाथ ने शिव पर साधा निशाना

भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में छह माह का समय बचा है। इसके साथ ही ही प्रदेश में बयानों की सियासी गर्मी भी बढऩे लगी हैं। रविवार को पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने लाडली बहना योजना के बहाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर निशाना साधा।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। जहां जा रहे हैं, वहां घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज जी ने 18 साल में जो नहीं किया, उन सब को चुनाव के लिए बचे पांच महीनों में करके जनता को मूर्ख बनाना चाह रहे हैं। नाथ ने कहा कि सीएम को 18 साल से लाडली बहनों की ाद नहीं है। चुनाव के समय ही क्यों लाडली बहनें याद आई? नाथ ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले 18 साल में जो नहीं किया, उसे अब चुनाव से पहले बचे पांच महीने में घोषणाओं के रूप मं करना चाहते हैं। नाथ ने कहा कि यह स्वीकारोक्ति है कि इनसे बहुत सारी गलतियां हुई है। बहुत से काम अधूरे रहे गए हैं, जो पहले हो जाने चाहिए थे।
नाथ ने माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई की पुलिस कस्टडी में प्रयागराज में हत्या पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर सवाल उठाएं। नाथ ने कहा कि दुख की बात है कि आज खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। यह क्या इशारा कर रही हैं? कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह उठ रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरे समाज को सोचने वाली बात है कि वर्तमान राजनीति किस ओर अग्रसर हो रही है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि सुप्रीम कोर्ट इस विषय में स्वयं संज्ञान लेकर जांच के आदेश दें।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!