ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

बड़वानी में चली तेज आंधी, सुबह हुई हल्की वर्षा, फिर आड़ी हुई फसल

बड़वानी ।  बड़वानी में बुधवार रात को बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ वर्षा शुरू हुई। आंधी भी चली। इससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। कुछ देर हुई वर्षा से मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं गुरुवार सुबह भी हल्की वर्षा हुई। उधर, रात में चली आंधी से गेहूं व मक्का की फसल फिर आड़ी हो गई है। कुछ जगह बिजली के तार टूटे।

बड़वानी के 20 से अधिक गांवों में फसलों को नुकसान

दरअसल एक सप्ताह पूर्व भी आंधी से 20 से अधिक गांवों में नुकसान हुआ हैं। एक सप्ताह में तीसरी बार आई आंधी से खेतों में नुकसान ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। मार्च माह में कभी तेज धूप तो कभी आंधी वर्षा लोगों को हैरान कर रही है। बुधवार शाम को चली तेज आंधी में कुछ स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं गिर गई तो झुरमुट झांड़ियां धराशायी हो गई। वहीं कुछ कच्चे मकानों के टीनशेड भी उड़ गए। गौरतलब है कि जिले में गत दिनों आंधी ने रौद्र रूप दिखाया। आंधी से जहां राजघाट क्षेत्र में तंबू उड़ गए वहीं अंचल में कुछ स्थानों पर गेहूं व मक्का के खेत में फसलें आड़ी हो गई।

राजघाट क्षेत्र में उड़ गए टीनशेड

उधर, गांवों में गेहूं, मक्का की चौपट हुई फसलों को लेकर नुकसान का सर्वे जारी है। राजस्व अमला खेतों में सर्वे कर रहा है। यह सर्वे पूरा भी नहीं हुआ और तीसरी बार फिर आंधी ने नुकसान पहुंचा दिया है। वहीं राजघाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए स्वल्पाहार काउंटर का तंबू तीसरी बार उखड़ गया। पंडित सचिन शुक्ला के अनुसार तंबू उखड़ने के साथ ही यहां पर टीनशेड भी उड़े हैं। इससे समिति को नुकसान हुआ है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!