ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

मैक्सिको में हुई एंटी-ड्रग यूनिट व तस्करों की बीच गोलीबारी 

वॉशिंगटन । देश-दुनिया में ड्रग तस्करों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, थमने का नाम नहीं ले रहा है। मैक्सिको के कुछ हिस्सों में सुरक्षाकर्मियों और ड्रग तस्कर गिरोहों के बीच विगत सोमवार को गोलीबारी हुई। उत्तरी मैक्सिको के सिनालोआ में मैक्सिकन एंटी-ड्रग यूनिट के सदस्यों ने कार्टेल के वाहनों के एक काफिले को देखा जो नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले थे। दोनों के बीच भयंकर गोलीबारी हुई। गिरोह ने जब जान लिया कि अब बचना मुश्किल है तो अपने हथियारों और गाड़ियों को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में पीछे की सीट पर बंगाल टाइगर भी पाया गया है, लेकिन गोलीबारी में उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुरक्षाकर्मियों और ड्रग गिरोहों के बीच भयंकर गोलीबारी में गिरोह के गुर्गों ने अपनी कारों, हथियारों, गोला-बारूद और बाघ को पीछे छोड़ते हुए क्षेत्र छोड़ दिया। यह बाघ कार की पिछली सीट पर बंधा हुआ था। बाघ व्यावहारिक रूप से ड्रग कार्टेल का पर्याय है। ड्रग लॉर्ड्स अपने साथ इन बाघ को इसलिए रखते हैं, ताकि अपनी पावर दिखा सकें। 2011 में खबर आई थी कि मैक्सिको के ड्रग कार्टेल अपने दुश्मनों को मारकर बाघ को खिला देते थे।
सुरक्षा कर्मियों ने ड्रग कार्टेल की गाड़ियों पर इतनी गोलीबारी की कि हर जगह गोलियों के निशान बन गए हैं, लेकिन सौभाग्य से बाघ को कुछ नहीं हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने तीन वाहनों और हथियारों को अपने कब्जे  में ले लिया और बाघ को कुलियाकन चिड़ियाघर के पास के ओस्टोक अभयारण्य ले जाया गया। ड्रग कार्टेल को मैक्सिको में बहुत खतरनाक माना जाता है, ये अपने दुश्मनों को डराने के लिए मानव सिर को धड़ से अलग कर देते हैं और उनके अवशेषों के साथ एक नोट छोड़ते हैं। पिछले साल ही मैक्सिको के मोंटे एस्कोबेडो शहर में शरीर के हिस्से मिले थे और सिर एक कुत्ते को मुंह में ले जाते हुए देखा गया था, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया था.

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!