ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, जैसलमेर से जवान गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : पेंड्रा पुलिस ने शादी का झांसा देकर  दुष्कर्म  करने वाले सेना के जवान को राजस्थान के जैसलमेर से गिरफ्तार किया। मामले में आरोपी सेना के जवान ने पीड़िता से चोरी छिपे दूसरी जगह सगाई कर ली थी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

दरअसल पेंड्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने 20 फरवरी को पेंड्रा थाना पहुंचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि पेंड्रा थाना क्षेत्र के झाबर गांव में रहने वाला सीताराम सोनवानी जिसे यह 2018 से जानती है और वह इसे शादी का झांसा देकर  दुष्कर्म किया था। और वह जब भी उससे शादी करने को कहती तो कुछ ना कुछ बोलकर टाल देता और उसके बाद उसे कहीं से पता चला कि वो चुपके से दूसरी लड़की के साथ सगाई कर लिया है।

पुलिस ने तत्काल पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सीताराम सोनवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। इधर आरोपी की पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी मगर आरोपी सेना का जवान था और राजस्थान में कही ड्यूटी भी कर रहा था। पुलिस के उच्च अधिकरियों के निर्देश पर साइबर सेल से आरोपी सेना के जवान सीताराम सोनवानी की लोकेशन लेकर राजस्थान के जैसलमेर से गिरफ्तार कर पेंड्रा लेकर आई और आरोपी सीताराम सोनवानी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!