ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश

दोपहर 1.30 के बाद नहीं लगेंगे स्कूल, डीईओ ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश में बढ़ती गर्मी का असर दिखने लगा है। राजगढ़ प्रदेश में सबसे गर्म शहरों में शामिल है। मौसम में बदलाव को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने नया आदेश दिया है। इसके जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल दोपहर डेढ़ बजे के बाद नहीं चलेंगे।बता दें कि राजगढ़ जिले में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के परीक्षा परिणामों के पश्चात वर्ष 2023-24 के लिए शासकीय व अशासकीय विद्यालय पुनः प्रारंभ हो चुके हैं, जो कि अनुमानित अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक लगाए जाएंगे।

किंतु राजगढ़ जिले में बढ़ते हुए तापमान को दृष्टिगत रखते हुए बच्चों के अभिभावकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्कूल के समय मे परिवर्तन को लेकर राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित से गुहार लगाई थी।राजगढ़ कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी करण सिंह भिलाला ने गुरुवार देर शाम आदेश जारी करते हुए जिले के समस्त अशासकीय व शासकीय विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि जिन विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की जा रही है उनका समय पूर्व की तरह यथावत रहेगा।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!