ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की, खुद ट्रेन से कटने का किया प्रयास

 दमोह ।  हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पति ने मंगलवार रात पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और सुबह खुद ट्रेन के सामने कूद गया। आरोपित का एक हाथ कट गया और पैर का पंजा अलग हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। युवक के पास से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है।

यह है घटनाक्रम

मोहसिन खान (30) निवासी हिंडोरिया वार्ड क्रमांक सात की शादी तीन साल पहले तौसीर खान (27) निवासी दमोह से हुई थी। मोहसिन ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह पत्नी की जिद, तानों और गुस्से से परेशान हो गया था। वह दमोह में अपनी बहन के साथ रहना चाहती थी। तौसीर की मां उसका ज्यादा साथ देती थी। रात में मोहसिन ने पूछा तो वह कहने लगी कि ईद अपने मायके में मनाएगी। आरोपित ने सुसाइड नोट में लिखा कि रात करीब दो बजे उसने गुस्से में अपनी बीवी की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसका एक बेटा हसनैन भी है, जिसे उसने साढू भाई को देने को कहा था। उसने दादी, मां, बड़े पापा, दोनों भाइयों और बड़ी बहन से बेटे का ख्याल रखने की बात भी कही। आरोपित ने कहा कि तौसीर ने उसके भाई जुबैर की पत्नी से झगड़ा करवाया जिसके कारण तलाक का केस चल रहा है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे आरोपित बांदकपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन के सामने कूद गया। उसका एक हाथ और पैर का पंजा भी कट गया।

इनका कहना है

पति ने पारिवारिक कारणों से पत्नी की हत्या की है। आरोपित के सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। हत्या और आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

राकेश कुमार सिंह, एसपी, दमोह

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!