ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

चम्बल परियोजना नीमच को बनाएगी पंजाब, हरियाणा के समतुल्य – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नीमच क्षेत्र का शीघ्र विकास होगा। पार्वती-काली सिंध-चम्बल लिंक परियोजना मध्यप्रदेश के दस जिलों को पेयजल और सिंचाई जल उपलब्ध करवाने का कार्य करेगी। नीमच अंचल को विशेष लाभ मिलेगा। यह इलाका फसलों से लहलहाएगा। नीमच पंजाब और हरियाणा के समतुल्य होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच में आयोजित कार्यक्रम में 752.09 करोड़ की लागत के विभिन्न 20 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 593.48 करोड़ के 4 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा 158.61 करोड़ लागत के विभिन्न 16 कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ पत्र भी वितरित किये। डॉ. यादव ने विभिन्न विभागों द्वारा विकास गतिविधियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वृहद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच शहर में आयोजित जन आभार यात्रा में भी शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा और स्व. सुन्दरलाल पटवा का सम्मान पूर्वक स्मरण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच के विकास से संबंधित जो प्रमुख घोषणाएं कीं इसमें नीमच में स्टेडियम निर्माण, श्रद्धा स्थल भादवा माता में सुविधायुक्त अस्पताल एवं फिजियोथैरेपी सुविधा, नीमच की बंगला बगीचा से जुड़ी राजस्व समस्या का निराकरण, मनासा कुकड़ेश्वर बॉयपास, कुकड़ेश्वर में शासकीय महाविद्यालय, सिंगौली में स्नातकोत्तर कॉलेज, जावद में वर्तमान 40 बिस्तर अस्पताल का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन, रतनगढ़ सामुदायिक केंद्र का उन्नयन, जावद से मोरवन डबल रोड निर्माण शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!