ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
छत्तीसगढ़

ट्रक डीलर की वर्कशॉप में आग लगने से कई गाड़ियां हुई जलकर खाक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मंगलवार देर शाम एक ट्रक डीलर की वर्कशॉप में आग लग गई। इसके चलते वहां खड़े कई ट्रक आ गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक कई ट्रक जलकर खाक हो चुके थे। हालांकि अभी तक नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, छातामुडा बाईपास पर शिवम मोटर्स के नाम से ट्रक डीलर का वर्कशॉप है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे लोगों ने एक ट्रक से धुआं उठते देखा। इससे पहले कि वह समझ पाते आग बढ़ गई और देखते ही देखते वहां खड़े अन्य ट्रकों को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। हालांकि मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

थाना प्रभारी सीताराम ने बताया कि, शिवम मोटर्स में पहले एक गाड़ी में आग लगी थी। उसके बाद वहां बनने आई अन्य दो गाड़ियों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते फायर बिग्रेड की टीम ने इसे बुझा दिया और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। शिवम मोटर्स के संचालक ने आग शार्ट सर्किट से लगना बताया है। हादसे में लाखों का नुकसान होनें की आशंका जताई गई है। हालांकि कंपनी के लोग ही जांच के बाद नुकसान का सही आकलन करेंगे।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!