ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विदेश

ताइवान की राष्ट्रपति अमेरिका पहुंचीं, विरोध के साथ स्वागत भी हुआ 

वाशिंगटन । ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन न्यूयॉर्क पहुंच गई। ‎चीन और अमे‎रिका में टकराव की गंभीर ‎स्थिति के बावजूद वह बुधवार को न्यूयॉर्क पहुंचीं। होटल के बाहर उनका विरोध करने के लिए प्रदर्शनकारी और उनका स्वागत करने वाले दोनों तरह के लोग खड़े थे। न्यूयॉर्क राष्ट्रपति सेंट्रल अमेरिका जाएंगी, ग्वाटेमाला और बेलीज का दौरा करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉस एंजिलिस होते हुए ताइवान लौटने से पहले वह हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी से मुलाकात कर सकती हैं। उधर चीन ने इस मुलाकात की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि अगर यह होती है, तो गंभीर टकराव हो सकता है। वाशिंगटन में चीन के वरिष्ठ दूत ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह त्साई को उनके देश में आने की अनुमति देकर ताइवान की स्वतंत्रता की वकालत कर रहा है। ऐसे में उनकी यात्रा पर गंभीर ‎स्थिति बन रही है।
चीन के प्रभारी डीएफेयर जू ज्यूयुआन के हवाले से कहा, चाहे ताइवान की नेता संयुक्त राज्य अमेरिका में आएं या अमेरिकी नेता ताइवान के दौरे पर जाएं, (यह) चीन-अमेरिका संबंधों में एक और गंभीर, गंभीर, गंभीर टकराव का कारण बन सकता है। त्साई को यात्रा की अनुमति देकर, वाशिंगटन ने चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर सवाल उठाया है। जू ने कहा, हम अमेरिकी पक्ष से आग्रह करते हैं कि वह ताइवान के सवाल पर आग से न खेलें।ताइवान खुद को एक संप्रभु राज्य मानता है, जबकि चीन इसे एक टूटे हुए प्रांत के रूप में देखता है जो अंतत: मुख्य भूमि के साथ फिर से जुड़ जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!