ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

किंग खान के ट्वीट के बाद, वायरल हुआ नीतीश-रिंकू का रिएक्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 के 13वें मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम को न सिर्फ जीत दिलाई, बल्कि आईपीएल इतिहास की ऐसी जीत दर्ज की, जिसे फैंस कई सालों तक नहीं भूल पाएंगे।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर टीम को 3 विकेट से मिली जीत के बाद रिंकू सिंह की हर जगह तारीफ हो रही है। इस कड़ी में केकेआर टीम के मालिक शाहरुख खान ने झूमे जो पठान के अंदाज में रिंकू और पूरी टीम को शाबाशी दी। उनके पोस्ट पर कप्तानी नीतीश राणा ने रिट्वीट कर एक दिलचस्प बात कही है। साथ ही रिंकू सिंह का भी किंग खान के ट्वीट पर रिएक्शन वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान ने रिंकू सिंह के लिए पोस्ट किया ये स्पेशल

दरअसल, आईपीएल 2023 के 13वें मैच में रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के जबड़े से आखिरी ओवर में जीत छीन ली और पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। केकेआर टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद मालिक शाहरुख खान ने भी एक पोस्ट शेयर कर रिंकू सिंह और पूरी टीम को जीत की बधाई दी है। उन्होंने रिंकू की धमाकेदारी पारी के बाद उनका एक पोस्टर बनाया है, जिसे उन्होंने अपने पोस्ट में शेयर किया है।

इसमें किंग खान की फिल्म पठान की तरफ रिंकू का भी पोस्ट दिख रहा है। साथ ही कैप्शन में शाहरुख ने लिखा- झूमे जो रिंकू… माई बेबी… उन्होंने रिंकू, नीतीश राणा, वेंकटेश अय्यर को टैग कर ब्यूटी कहा और कहा कि हमेशा खुद पर भरोसा रखें।

उनके इस ट्वीट के बाद कप्तान नीतीश राणा ने जवाब देते हुए कहा कि शुक्रिया सर आपके ये शब्द हमारे लिए बहुत मायने रखते है, लेकिन दिल से कह रहा हूं सच्चाई ये है कि ये रिंकू की दुनिया है और हम इसमें सिर्फ रह रहे है।

रिंकू सिंह के पांच छक्कों से उथल-पुथल हुई आईपीएल की रिकॉर्ड बुक, स्पेशल क्लब में हुई केकेआर के बल्लेबाज की एंट्री। 

किंग खान के ट्वीट पर रिंकू सिंह का आया रिएक्शन

शाहरुख खान के स्पेशल ट्वीट पर रिंकू सिंह का रिएक्शन भी सामने आया। उन्होंने रिट्वीट कर शाहरुख खान को थैक्यू यू और लव यू सर कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि हमेशा ऐसे ही टीम सपोर्ट करने के लिए दिल से शुक्रिया।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!